सार :
प्रदेश में प्रचंड गर्मी का तांडव जारी है। कई जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगो को घरों से दिन के समय बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। बेहतर यही होगा की दिन में घरों में ही रहा जाए। बता दें कि अभी नौतपा भी शुरु नहीं हुआ है और गरमी के रिकॉर्ड बनने लगे, कल से नौतपा शुरु हो रहे हैं IMD ने नौतपा में गर्मी के नए रिकॉर्ड बनने और पुराने रिकॉर्ड टूटने का अनुमान जताया है। आइए जानते है कैसा रहेगा आज और आने वाले हफ़्ते का मौसम।
विस्तार :
प्रदेश भर में जोरदार गरमी पढ़ रही है सुबह से ही गम लपटों का प्रकोप देखा जा सकता है। तापमान हर दिन 1 से 2 डिग्री बढ़ता जा रहा है प्रदेश मे कई जिलों में तापमान नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं। प्रदेश का बड़ा हिस्सा इस समय भीषण हीटवेव की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन हालात और गंभीर हो सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में लू और गंभीर हीटवेव को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश की राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो आज 24 मई को अधिकताम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। कई शहरों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसी आशंका है कि कहीं पारा 50 डिग्री तक ना पहुंच जाए।
बेहतर यही होगा की दिन में घरों में ही रहा जाए। इस भीषण गर्मी में व्यापार और आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बेहतर होगा की सरकार द्वारा ज़ारी की गई गाइडलाइन को फॉलो किया जाए। बता दें कि बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित माने जा रहे हैं। दतिया, भिंड, छतरपुर और टीकमगढ़ जैसे जिलों में रेड अलर्ट जैसी स्थिति बताई जा रही है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई शहरों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग, चिकित्सा विभाग और सरकार द्वारा कई गइडलाइन जारी की गई है। और लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
प्रदेश के इन जिलों में भट्टी बना सूरज ।

प्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी ने अपने सबसे खतरनाक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. प्रदेश का बड़ा हिस्सा इस समय भीषण हीटवेव की चपेट में है। पूरा प्रदेश तप रहा है। लगातार गर्म हवाओं और सूखी पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश में राहत की संभावना अभी नही दिख रही। इस बार नौतपा भी खूब तप सकते हैं। क्योंकि उत्तर भारत और मध्य भारत के बड़े हिस्से में बना हाई प्रेशर सिस्टम गर्मी को और खतरनाक बना रहा है। प्रदेश के कुछ जिलों में तो यह हालात हैं कि तापमान 50 तक पहुंचने की आशंका है। प्रदेश के नौगांव, खजुराहो, दतिया, छतरपुर और टीकमगढ़ जैसे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई शहरों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लू का प्रकोप लगभग हर जिले में देखा जा रहा है।
नौतपा कब से, कैसे रहेगें ये दिन ?
कल यानी सोमवार 25 मई से नौतपा की शुरुआत होगी और इनका समापन 3 जून को होगा। बता दें कि इस बार नौतपा में बहुत ज्यादा गर्मी पढ़ने का अनुमान जताया गया है। नौतपा के 29 मई से 2 जून तक के दिन सबसे ज्यादा गर्म रहने की भविषवाणी की गई है। यानी अगला हफ़्ता और अधिक गर्मी झेलनी पड़ेगी। इस बार नौतपा में पानी गिरने की सम्भावना कम लग रही है। बता दें कि ये 9 दिन सभी को अपना सबसे ज्यादा ध्यान रखना होगा और सरकार द्वारा जारी की गई सभी गाइडलाइंस को फॉलो करना होगा।
