सार :

प्रदेश भर में तीष्ण गर्मी का भारी प्रकोप साफ साफ देखा जा सकता है। अभी नौतपा शुरु भी नई हुए और प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। कई जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगो को घरों से दिन के समय बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। बेहतर यही होगा की दिन में घरों में ही रहा जाए। इस भीषण गर्मी में व्यापार और आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बेहतर होगा की सरकार द्वारा ज़ारी की गई गाइडलाइन को फॉलो किया जाए। पढ़े पूरी खबर विस्तार से।

विस्तार :

मध्य प्रदेश में गर्मी को लेकर हालत अभी गंभीर बने हुए हैं। प्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी ने अपने सबसे खतरनाक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. प्रदेश का बड़ा हिस्सा इस समय भीषण हीटवेव की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन हालात और गंभीर हो सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में लू और गंभीर हीटवेव को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई शहरों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसी आशंका है कि कहीं पारा 50 डिग्री तक ना पहुंच जाए। लगातार गर्म हवाओं और सूखी पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश में राहत की संभावना अभी नही दिख रही। इस बार नौतपा भी खूब तप सकते हैं। क्योंकि उत्तर भारत और मध्य भारत के बड़े हिस्से में बना हाई प्रेशर सिस्टम गर्मी को और खतरनाक बना रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में गंभीर हीटवेव की स्थिति अगले कई दिनों तक बनी रह सकती है। प्रदेश के नौगांव, खजुराहो, दतिया, छतरपुर और टीकमगढ़ जैसे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। बता दें कि बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित माने जा रहे हैं। दतिया, भिंड, छतरपुर और टीकमगढ़ जैसे जिलों में रेड अलर्ट जैसी स्थिति बताई जा रही है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई शहरों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मक्खी मार रहे व्यापारी, व्यापार हुआ ठप्प :

प्रदेश भर में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है और कई जिले लकी चपेट में है मौसम विभाग, चिकित्सा विभाग और सरकार द्वारा कई गइडलाइन जारी की गई है। और लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। और ऐसे मौसम में लोग खुद ही घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इस भीषण गर्मी और लू की वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है ऐसे में सबसे ज्यादा प्रभावित व्यापारी वर्ग हुआ है। दिन समयमें सबसे ज्यादाप्रभाव

इन जिलों में सबसे अधिक गर्मी और लू का रेड अलर्ट :

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान रोज एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। बता दें कि प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 47 डिग्री खजुराहो में दर्ज किया गया है। नौगांव और खजुराहो जैसे इलाकों में पारा रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है। बता दें कि बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित माने जा रहे हैं। दतिया, भिंड, छतरपुर और टीकमगढ़ जैसे जिलों में रेड अलर्ट जैसी स्थिति बताई जा रही है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई शहरों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगर हम प्रदेश की राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो आज 23/05/2026 को तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन फॉलो करें :

  • गर्मी में ज्यादा से ज्यादा पानी पिए और बॉडी को हाइड्रेट रखें।
  • दोपहर में 12 से 3:00 बजे के बीच घर से न निकले।पतले सूती कपड़े पहने।
  • घर से निकलने से पहले बॉडी को हाइड्रेट करके या खूब पानी पीकर ही बाहर जाएं।
  • थोड़ी भी तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की सलाह ले।
  • सिर को टोपी/गमछे से ढककर रखें, धूप में खेलकूद या ज्यादा शारीरिक गतिविधि से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *