सार :

देश सहित प्रदेश भर में भीषण गर्मी का तांडव चल रहा है। IMD ने कई जिलों में लू और गंभीर हीटवेव को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. नौगांव और खजुराहो में तापमान 46 से 47 डिग्री तक पहुंच गया है। मध्यप्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। पचमढ़ी जैसे ठंडे इलाके में भी तापमान बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी हीट स्ट्रोक से बचाव की एडवाइजरी जारी की है। नौतपा शुरु हो गए हैं । इस बीच राहत की ख़बर आई है तो आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।

विस्तार :

मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहा है। प्रदेश के ठंडे और पहाड़ी इलाकों में तपिश लोगों को परेशान कर रही है। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। भोपाल के मौसम की बात करें तो आज 26/05/2026 को तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा चेतावनी दी गई है कि भोपाल ने अगले चार दिनों तक लू का अलर्ट रहेगा और लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। लगातार बढ़ती गर्मी ने आम जनजीवन, व्यापार समेत कई चीजों को अस्त व्यस्त कर दिया है।

बता दें कि मौसम विभाग भोपाल के अनुसार पश्चिमी मध्यप्रदेश इस समय सबसे ज्यादा गर्मी झेल रहा है। रतलाम, मंदसौर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और बुरहानपुर जैसे जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंचने की संभावना है। प्रदेश वासियों को अभी 3 से 4 दिन और इस भीषण गर्मी का तांडव झेलना पड़ेगा। उसके बाद सभी को राहत मिलने का अनुमान है।

कब तक झेलनी होगी भीषण गर्मी :

बता दें कि कल यानी 25 मई से नौतपा शुरु हो गए हैं। लेकिन प्रदेश में नौतपा शुरु होने से पहले ही भयंकर तपिश देखी जा रही है। तापमान लगातार बढ़ रहा है, नौतपा की तो अभी शुरुआत ही हुई है अभी तो प्रदेश में ऐसा मौसम अपने चरम पर जायेगा। बीते दिन गरमी तो भीषण थी लेकिन प्रदेश के कुछ जिलों में शाम के समय बादल छा जाए जिससे हवा में थोड़ी मिठास घुल गई यानी हवा की गरमाहट थोड़ी कम हुई। बता दें कि अभी आने वाले दिनों में और तेज गर्मी महसूस होगी मौसम विभाग द्वारा पुर्वानुमान जारी किया गया है और बताया गया है कि अभी 3 से 4 दिन प्रदेश को तेज गर्मी झेलनी पड़ेगी फिर अचानक मौसम में बदलाव आ जायेगा। बता दें कि अभी 2 से 3 दिनों के अंदर तापमान काफी परेशान करने वाला है यह अंचल समेत कई हिस्सों में अपने चरम पर पहुंचेगा।

भीषण गर्मी के बीच राहत की ख़बर, कब होगी बारिश :

इस बार मई का मौसम असामान्य पैटर्न दिखा रहा है। महीने की शुरुआत में प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद शुष्क और गर्म हवाओं ने मध्यप्रदेश को झुलसाना शुरू कर दिया है। रतलाम, खंडवा, राजगढ़, नौगांव और उज्जैन जैसे शहरों में पारा तेजी से चढ़ा है। गर्मी का असर खेती, पशुपालन और छोटे कारोबारों पर भी दिखाई देने लगा है। अब इस भयंकर गर्मी के मौसम के बीच एक राहत की ख़बर आई है मौसम विभाग द्वारा पुर्वानुमान जारी करते हुए बताया गया है कि 3 से 4 दिन बाद प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदलने वाला है और बारिश होगी तापमान सीधा नीचे जायगा और 38 ° तक रहेगा। बता दें कि आने वाले शानिवार से मौसम में बदलाव देखे जाएंगे। शुरुआत में आंधी तूफान और तेज हवाएं चलने की सम्भावना है और फिर कई जिलों में जोरदार बारिश होगी जिससे इस भीषण गर्मी से राहत मिलती नज़र आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *