सार :
आने वाले कुछ दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव होने वाला है और कुछ इलाकों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। जल्द ही कई प्रदेशों में शीतलहर का प्रकोप भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानमान जारी किया है। तो आईए जानते हैं मौसम अपडेट विस्तार में।
विस्तार :
मौसम विभाग ने तापमान में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है। नवंबर बीतने के साथ ही सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। लोगों के लिए सर्दी कितनी बड़ी परेशानी बनने वाली है। इसके अलावा, मलक्का स्ट्रेट और उतर-पूर्वी इंडोनेशिया के ऊपर चक्रवाती तूफान “सेन्यार” की वजह के भारत के किन राज्यों में बारिश होगी और कहां तेज हवाएं चलने वाली हैं लोग स्वेटर, जैकेट और सुबह के वक्त कैप पहनने तक को मजबूर हैं। वेस्ट इंडिया में अगले 2 दिनों में मिनिमम टेंपरेचर में कोई अहम बदलाव नहीं होने की संभावना है। उसके बाद न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। तो वहीं नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट हो सकती है।
नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में अगले 5 दिन में मिनिमम टेंपरेचर में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, एमपी और विदर्भ में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव नहीं होगा। उसके बाद मिनिमम टेंपरेचर में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। लोगों को जल्द ही प्रदेश में शीत लहर का सामना करना पड़ेगा ।
अब बढ़ेगी ठंड, शीतलहर का होगा आगमन :

आने वाले कुछ दिनों में अब सभी प्रदेशों में शीत लहर का प्रकोप दिखाई देने वाला है । पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण देश के मैदानी राज्यों में भी अब इसका असर देखने को मिलेगा। कश्मीर भीषण शीतलहर की चपेट में है और घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर में इस सर्दी की सबसे ठंडी रात दर्ज की गयी। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी। अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटन स्थल में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे में न्यूनतम तापमान शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
नए पश्चिमी विक्षोभ से होगा मौसम में बदलाव :
मौसम केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 नवंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को कश्मीर घाटी और जम्मू के शीत क्षेत्रों के स्कूलों के लिए शीतकालीन छुट्टियों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी।प्री-प्राइमरी कक्षाओं में शीतकालीन अवकाश बुधवार से शुरू हो गया जबकि कक्षा एक से आठ तक के छात्रों का शैक्षणिक कार्य एक दिसंबर को समाप्त होगा।
