सार :
अपनी मेहनत की कमाई को सही जगह इन्वेस्ट करने और उसे दुगना करने के लिए भारत सरकार के पोस्ट ऑफिस विभाग द्वारा संचालित पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम सबसे बेहतर योजना है। यह सबसे ज्यादा विश्वसनीय मानी जाती है और है भी क्योंकि यह भारत सरकार द्वारा ही चलाई जाती है। तो आईए जानते है इस स्कीम के बारे में विस्तार से।
विस्तार :
लाइफ इंश्योरेंस लेना हर व्यक्ति के लिए काफी जरूरी होता है। ऐसे में हर व्यक्ति को लाइफ इंश्योरेंस जरूर लेना चाहिए। अगर आप भी अपने लिए एक बेस्ट लाइफ इंश्योरेंस स्कीम की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत ही जरूरी होने वाली है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहतरीन लाइफ इंश्योरेंस स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसके तहत आप 50 लाख रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस ले सकते हैं और अन्य लाभ भी पा सकते हैं। इस लाइफ इंश्योरेंस स्कीम का नाम पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (Postal Life Insurance) स्कीम है। पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम का एक पार्ट होल लाइफ एश्योरेंस-सुरक्षा स्कीम है, जिसके तहत लोगों को 50 लाख रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस दिया जाता है। इस स्कीम को कोई भी 19 से 55 साल तक की उम्र का भारतीय नागरिक ले सकता है. 50 लाख रुपये की बीमा राशि के साथ इसमें 20,000 रुपये तक का सम एश्योर्ड और बोनस भी शामिल है।
पोस्ट ऑफिस की अन्य इंश्योरेंस स्कीम :
होल लाइफ एश्योरेंस सुरक्षा स्कीम
कन्वर्टिबल होल लाइफ एश्योरेंस एंडोमेंट एश्योरेंस
ज्वाइंट लाइफ इंश्योरेंस
प्रत्याशित एंडोमेंट एश्योरेंस

PLI दिला सकता है लोन :
सरकार की पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम के तहत कई लाभ मिलते हैं जिसमें लोन लेने का लाभ एक बेहतर विकल्प है। पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम के तहत लाइफ इंश्योरेंस के साथ साथ लोन का भी लाभ मिलता है। यह तब मिलता है, जब आप 4 साल तक पॉलिसी को जारी रखते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आयकर विभाग की धारा 80C के अंतर्गत भी छूट मिलती है। आप अपने हिसाब से प्रीमियम का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर कर सकते हैं। पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम को देश के किसी भी हिस्से में ट्रांसफर करा सकते हैं। ऐसे में अगर आपकी जॉब बदलती रहती है, तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
पीएलआई PLI बनाएगा मालामाल “करोड़ों का मुनाफा” :


भारत सरकार के पोस्ट ऑफिस विभाग द्वारा चलाई जा रही पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम में आप करोड़पति बन सकते हैं यह स्कीम आपको मालामाल बन सकती है बता दें कि इस स्कीम में व्यक्ति हजारों से लेकर लाखों तक का इन्वेस्टमेंट करके करोड़पति बन सकता है इस स्कीम में मिनिमम 20,000 से इन्वेस्टमेंट शुरू किया जा सकता है और अधिक से अधिक 50 लाख तक आप इन्वेस्ट कर सकते हैं या नहीं आप 50 लाख तक की पॉलिसी करवा सकते हैं जो आपको मैच्योरिटी पर करोड़ों रुपए का फायदा करावेगी अर्थात यह आपको मैच्योरिटी पर करोड़ों रुपए देगी एक पॉलिसी करवा कर आप करोड़पति बन सकते हैं। पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम भारत सरकार और पोस्ट ऑफिस की सबसे बेहतरीन और भरोसेमंद इसकी मानी जाती है। आपके पैसे डूबने का खतरा शून्य होता है क्योंकि यह सरकार द्वारा ही चलाई जा रही स्कीम है जो पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए चलाई जाती थी लेकिन अब इसमें लचीलापन आ गया है और अब इससे करोड़पति बन सकते हैं और अपना पैसा दुगना कर सकते हैं।
