सार :

भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा वर्षों से चलाई जा रही जीवन बीमा योजना डाक जीवन बीमा योजना जीवन बीमा योजनाओ में सबसे भरोसेमंद जीवन बीमा योजना है। डाक जीवन बीमा (Postal Life Insurance – PLI) जिसकी शुरुआत 1 फरवरी 1884 को हुई थी। यह मुख्य रूप से सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों के लिए कम प्रीमियम पर उच्च रिटर्न प्रदान करने वाली योजना है। आईए जानते हैं इस योजना को विस्तार से।

विस्तार :

हर व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई को सही जगह लगाकर उसकी बचत करना चाहता है जिसके लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। डाक जीवन बीमा (PLI) भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा संचालित देश की सबसे पुरानी और विश्वसनीय जीवन बीमा योजना है, जो मुख्य रूप से केंद्र/राज्य सरकार, रक्षा, अर्ध-सैनिक बलों, बैंकों और सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों को कम प्रीमियम पर उच्च बोनस के साथ ₹50 लाख तक का बीमा कवर प्रदान करती है। 1884 में शुरू हुई यह योजना 19 से 55 वर्ष के लोगों के लिए सुरक्षा (संपूर्ण जीवन), बंदोबस्ती, और बच्चों जैसी 6 प्रमुख पॉलिसी पेश करती है। डाक जीवन बीमा एक ऐसी योजना है जो इंसान को अपने मेहनत की कमाई को कम समय में दुगना करने में मदद करती है आज देश के करोड़ों लोग इस योजना पर भरोसा कर रहे हैं और अपने पैसों को कम समय में दुगना कर रहे हैं।

बता दें कि डाक जीवन बीमा एक बहुत ही लचीली योजना है। यह योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित है, जो इसे अत्यधिक सुरक्षित बनाती है। देशभर में डाक विभाग की यह योजना PLI कम प्रीमियम में बेहतर रिटर्न (बोनस) देने के लिए जानी जाती है। इसकी खास बात यह भी है कि पॉलिसी धारक 3 साल बाद (कुछ मामलों में 4 साल) अपनी पॉलिसी पर लोन ले सकते हैं।यह उच्च प्रत्यावर्ती बोनस प्रदान करता है, जो परिपक्वता पर राशि बढ़ाता है।

PLI क्यों दूसरी जीवन बीमा योजनाओं से है अलग :

डाक विभाग की यह योजना देशभर म मैं कम प्रीमियम में बेहतर रिटर्न देने वाली योजना के नाम से जानी जाती है इसकी सबसे लोकप्रिय बात यही है कि यह काम समय मे व्यक्ति की मेहनत की कमाई को दुगना कर देती है।जीवन बीमा 19 बर्ष से 55 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति जिसके पास प्रोफेशनल डिग्री हो ले सकता है। डाक जीवन बीमा में बीमा धारक अपने रुपया 20 साल में double कर सकता है.इसका RATE OF INTREST 5 .2 % है। ग्राहक 20000 से ले कर अधिकतम 50 लाख की करवा सकता है।

कर देगा मालामाल :

जैसा कि ऊपर बताया गया कि यह देश की सबसे विश्वसनीय और कम प्रीमियम में अधिक रिटर्न देने वाली योजना है इसीलिए इसे मालामाल कर देने वाली योजना कहना गलत नहीं है बता दे की यह 5.2% रेट का इंटरेस्ट देती है। Pli के तहत छह योजनाएं चलाई जाती हैं अतः व्यक्ति 6तरीकों से pli में अपने पैसे इन्वेस्ट कर सकता है। बता दें कि pli में प्रीमिनम भुगतान आप मासिक, तिमाही, अर्ध वार्षिक या वार्षिक तरीके से कर सकते हैं।

PLI की प्रमुख विशेषताएं :

  1. उच्च बोनस, कम प्रीमियम: निजी बीमा कंपनियों की तुलना में PLI कम प्रीमियम में बेहतर रिटर्न (बोनस) देने के लिए जानी जाती है।
  2. सरकारी सुरक्षा: यह योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित है, जो इसे अत्यधिक सुरक्षित बनाती है।
  3. ऋण सुविधा: पॉलिसी धारक 3 साल बाद (कुछ मामलों में 4 साल) अपनी पॉलिसी पर लोन ले सकते हैं।
  4. ऋण हस्तांतरण: पॉलिसी को एक शहर से दूसरे शहर या एक डाकघर से दूसरे में आसानी से स्थानांतरित किया जा सकता है।
  5. बोनस दर: यह उच्च प्रत्यावर्ती बोनस प्रदान करता है, जो परिपक्वता पर राशि बढ़ाता है।
  6. नामांकन (Nomination): पॉलिसी लेते समय लाभार्थी (Nominee) को नामित किया जा सकता है और बाद में बदला भी जा सकता है।

PLI की प्रमुख योजनाएं :

डाक जीवन बीमा PLI की 6 प्रमुख योजनाएं है, जिनके द्वारा धारक लाभ प्राप्त कर सकता है।

  1. सुरक्षा (Whole Life Assurance): पॉलिसी धारक के 80 वर्ष का होने तक या मृत्यु तक कवर।
  2. संतोष (Endowment Assurance): एक निश्चित आयु (50, 55, 58, 60 वर्ष) तक कवर, जीवित रहने पर बीमा राशि बोनस के साथ मिलती है।
  3. सुविधा (Convertible Whole Life Assurance): यह पॉलिसी पहले ‘सुरक्षा’ के रूप में काम करती है और 5 साल बाद ‘संतोष’ में बदल जा सकती है।
  4. सुमंगल (Anticipated Endowment Assurance): मनी-बैक योजना, जो 15/20 वर्षों के लिए उपयुक्त है और उत्तरजीविता लाभ (Survival Benefits) प्रदान करती है।
  5. युगल सुरक्षा (Joint Life Assurance): जीवनसाथी के लिए संयुक्त जीवन बीमा, जहां आपको पति-पत्नी दोनों को कवर किया जाता है।
  6. बच्चों की पॉलिसी (Children Policy): 5-20 वर्ष की आयु के बीच के बच्चों के लिए बीमा, माता-पिता की उम्र 45 से अधिक न हो।

PLI के लिए पात्रता/ योग्यता मापदंड :

  • आयु सीमा: आम तौर पर 19 से 55 वर्ष।
  • दस्तावेज: आयु का प्रमाण, सेवा रिकॉर्ड, चिकित्सा प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)।
  • पात्रता: केंद्र/राज्य सरकार, रक्षा, अर्ध-सैनिक बल, पीएसयू, बैंक, मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान, और एनएसई/बीएसई सूचीबद्ध कंपनियों के कर्मचारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *