20 मई 2026 की दैनिक राशिफल;
आज के दिन चंद्र देव मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं जो राशियों के लिए शुभ फल देगा। वही यह स्थिति आपसी और परिवारिक सामंजस्य को बढ़ावा देगी।
- मेष (Aries ) ♈: आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए ठीक रहेगा लेकिन कुछ ऐसा न करें जिससे मानसिक तनाव की स्थिति बने।संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी। किसी को बड़े वादे करने से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
- वृषभ (Taurus ) ♉ : आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए हर तरह से अच्छा रहने वाला है। परिवार का साथ मिलता नज़र आ रहा है। आप किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं। रुके हुए काम करने का दिन है।
- मिथुन ( Gemini ) ♊ : आज मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा क्योंकि चंद्र मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। मानसिक चिंताएं दूर होंगी और दोस्तों की मदद से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आपका नेतृत्व कौशल और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- कर्क ( cancer ) ♋: आज के दिन कर्क राशि के जातकों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। आप अचानक नई जीवनशक्ति और भावनात्मक स्पष्टता महसूस करेंगे। आर्थिक नजरिया स्थिर है, किसी मेंटर से निवेश के बारे में अच्छी सलाह मिल सकती है।
- सिंह राशि (Leo ) ♌ : सिंह राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जा से भरा रहने वाला है। दिन की शुरुआत में किसी दोस्त के साथ हुई बातचीत आपके करियर के रास्ते में नई सफ़लता दिलाएगी। शाम को ध्यान करने से बेचैनी शांत होगी। दिखावा न करें।
- कन्या ( virgo ) ♍: कन्या राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा मजबूत है और मेहनत पर ध्यान दिया जा रहा है। शाम होते ही चंद्रदेव के लाभ भाव में जाने से आप राहत महसूस करेंगे, जिससे उन दोस्तों के साथ खुशी से मिलने के रास्ते खुलेंगे जो आपकी कद्र करते हैं। लव लाइफ में भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा करना आपको करीब लाएगा।
- तुला ( Libra ) ♎: आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी राशि के स्वामी शुक्रदेव, गुरुदेव के साथ मिलकर आपके सामाजिक आकर्षण को बढ़ा रहे हैं। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- वृश्चिक ( Scorpio ) ♏ : आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों ठीक ठाक निकलेगा, तुरंत निर्णय लेने से बचें। छठे भाव में मंगलदेव आपको जबरदस्त स्टेमिना देते हैं, जिससे आपकी डेली प्रोडक्टिविटी बढ़ी रहेगी। लव लाइफ में आज धैर्य की जरूरत है, रात होते ही माहौल नरम हो जाएगा।
- धनु ( Sagitarious ) ♐ : आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। आपकी राशि के स्वामी गुरुदेव, शुक्रदेव के साथ मिथुन राशि में हैं, जो रिश्तों में आपके आकर्षण को बढ़ा रहे हैं। लव लाइफ में सुबह का समय हंसी-मजाक के लिए परफेक्ट है, रात होते ही ऊर्जा अधिक गहरी और अंतरंग हो जाएगी
- मकर ( Capricorn ) ♑: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए व्यस्तता से भरा होगा। लोग आपके विचारों को सुनने के लिए तैयार होंगे और आपके लिए सहानुभूति व्यक्त करना आसान होगा। आज की शाम रोमांटिक डिनर या दिल से दिल की बात करने के लिए एक सुंदर माहौल तैयार करेगी।
- कुंभ ( Aquarius ) ♒ : आज का दिन मेहनत करें और फल पाए। आपकी अपनी राशि में राहु होने के कारण आप थोड़ा बिखरा हुआ महसूस कर सकते हैं या बेचैनी बढ़ सकती है। चंद्र गोचर के कारण आप छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ सकते हैं। बजट मैनेजमेंट को प्राथमिकता दें।
- मीन ( Pisces ♓) : मीन राशि के जातकों के लिए ठीक ठाक रहेगा। आज रात एक सुंदर बदलाव होगा जब चंद्रदेव आपके क्रिएटिविटी और आनंद के पांचवें भाव में प्रवेश करेंगे। शाम की कोई मुलाकात नए भावनात्मक अध्याय की शुरुआत कर सकती है। फेफड़ों और छाती का ख्याल रखें।
नोट : यह सामान्य दैनिक राशिफल है। सटीक और व्यक्तिगत राशिफल के लिए कुण्डली का अध्ययन आवश्यक है।
