21 मई 2026 की दैनिक राशिफल;

आज दिन गुरुवार को चंद्र देव का गोचर कर्क राशि में होने जा रहा है। जो राशियों के लिए शुभ फल प्रदान करने वाला होगा। चंद्र देव का कर्क राशि में गोचर कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है।

  • मेष (Aries ) ♈: आज का दिन गुरुवार मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आप जीवन में आगे बढ़ने और अपने टारगेट्स को पूरा करने में सहजता अनुभव करेंगे। रिश्तों में सहजता रहेगी, संपत्ति और निवेश के लिहाज से फायदेमंद रहेगा। आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें।
  • वृषभ (Taurus ) ♉ : आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, इसके लिए आपको सहजता से प्रयत्न करने होंगे सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें।
  • मिथुन ( Gemini ) ♊ : आज मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन अपना जलवा बिखेरने वाला है। व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता और व्यवहार कुशलता के चलते यश अर्जित करेंगे। भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें।
  • कर्क ( cancer ) ♋: आज के दिन कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा होगा। आज अपने कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग प्राप्त करेंगे। कई कार्यों को एक साथ हाथ में लेंगे, जो काम के बोझ को तो बढ़ाएंगे, पर दूरगामी परिणाम आपको सुखद और लाभप्रद प्राप्त होंगे। भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें।
  • सिंह राशि (Leo ) ♌ : सिंह राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। दिन उन्नति और प्रगति लेकर आएगा, बस आप अपने पूर्ण मनोबल से कार्यरत रहें। अपनी कोशिशों में कमी ना आने दें, जॉब में नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें।
  • कन्या ( virgo ) ♍: कन्या राशि के जातकों के लिए ठीक ठाक रहेगा। आज आपको चौकन्ना रहना होगा। अचानक से कोई परिवर्तन विचलित कर सकता है। निवेश और आर्थिक पक्ष को लेकर आज जोखिम उठाने से बचें। आधिकारिक वर्ग का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करे।
  • तुला ( Libra ) ♎: आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए शुभता का संकेत दे रहा है। चंद्र देव का कर्क राशि में गोचर आपको सफलता और धन लाभ की स्थितियां देगा। कार्यक्षेत्र के विस्तार के लिए सही समय है। जॉब और व्यापार दोनों में ही वृद्धि के योग बनते दिख रहे हैं। आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें।
  • वृश्चिक ( Scorpio ) ♏ : आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों आर्थिक उन्नति का रहने वाला है। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र के चलते कुछ विरोधी आज परेशान कर सकते हैं, इसलिए विशेष कर जॉब में जोखिम उठाने से बचें। हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें।
  • धनु ( Sagitarious ) ♐ : आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए सोच समझकर चलना होगा। जॉब और व्यापार दोनों में ही अपने अनुकूल कार्य करने में समर्थ रहेंगे। आज रिश्तों में सुधार आएगा। सूर्य देव को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें।
  • मकर ( Capricorn ) ♑: आज का दिन मकर राशि के जातकों को व्यापार में उन्नति देगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों व लेनदेन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जॉब में गतिशीलता रहेगी। धन लाभ की स्थितियां बनेंगी। आज भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें।
  • कुंभ ( Aquarius ) ♒ : आज का दिन मेहनत करें और फल पाए। व्यापार से जॉब में कुछ कमजोर स्थितियां मिल सकती हैं। जिम्मेदारियों के चलते आज कुछ विचलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज सजग रहने की आवश्यकता है। आज मां लक्ष्मी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें।
  • मीन ( Pisces ♓) : मीन राशि के जातकों को आज मेहनत करनी होगी, आलस्य से काम नहीं बनेंगे। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक समय उत्तम है, वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से सतर्क रहें। हनुमान जी का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें।

नोट : यह सामान्य दैनिक राशिफल है। सटीक और व्यक्तिगत राशिफल के लिए कुण्डली का अध्ययन आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *