22 मई 2026 का दैनिक राशिफल;
आज दिन शुक्रवार को चंद्र देव का गोचर कर्क राशि में ही होने वाला है। जो राशियों के लिए शुभ फल और रोमांस को बढ़ावा देगा। चंद्र देव का कर्क राशि में गोचर कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। आईए जानते हैं ग्रहों की स्थिती के अनुसार सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
- मेष (Aries ) ♈: आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सोच समझकर चलने वाला होगा। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है, संतान बहुत अच्छा है और व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा।
- वृषभ (Taurus ) ♉ : आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहतर होगा। नई जॉब मिलने की संभावना है। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। व्यापारिक बुद्धि बेहतरीन काम करेगी।स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम में अपनापन और नयापन फील कर रहे हैं। संतान वाले जो हैं, संतान उनकी आज्ञा का पालन कर रही है।
- मिथुन ( Gemini ) ♊ : आज मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फल प्रदान करने वाला है। धन का आगमन होगा, कुटुंब में वृद्धि होगी और व्यवसाय पनपेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- कर्क ( cancer ) ♋: आज के दिन कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी समय रहेगा। ज़रूरत के हिसाब से वस्तुएँ जीवन में उपलब्ध होंगी। जो चाहेंगे वह होगा।
- सिंह राशि (Leo ) ♌ : सिंह राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहने वाला है। मन में चिंता रहेगी। खर्च की अधिकता हो सकती है। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। आपके काम को पहचान मिलेगी और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
- कन्या ( virgo ) ♍: कन्या राशि के जातकों के लिए बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं और आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के लिए कुछ खास खरीदारी कर सकते हैं, जिससे रिश्तों में प्यार और बढ़ेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए आज नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं।
- तुला ( Libra ) ♎: आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहने वाला है। दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है। अपने काम खुद करने की कोशिश करें और दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। यात्रा या घूमने के दौरान कोई जरूरी जानकारी हाथ लग सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बेहद जरूरी होगी। पुराने मित्र से मुलाकात से मन प्रसन्न होगा।
- वृश्चिक ( Scorpio ) ♏ : आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों के मन में कुछ नया सीखने और करने की इच्छा जागेगी। परिवार और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा और रक्त संबंधों में मजबूती आएगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
- धनु ( Sagitarious ) ♐ : आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा। खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश करें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी होगा।
- मकर ( Capricorn ) ♑: आज का दिन मकर राशि के जातकों का दिन आज शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी से रिश्तों में चली आ रही खटास को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
- कुंभ ( Aquarius ) ♒ : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। किसी पुराने काम में भी आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। रिश्तों के मामले में दिन ठीक रहेगा। पार्टनर के साथ बातचीत पहले से बेहतर हो सकती है। कामकाज के मामले में दिन मेहनत वाला रहेगा।
- मीन ( Pisces ♓) : मीन राशि के जातको का दिन ठीक रहेगा। पार्टनरशिप में सतर्क रहना जरूरी होगा, क्योंकि धोखे की संभावना बन रही है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। कार्यस्थल पर प्रदर्शन शानदार रहेगा और बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के नए अवसर भी मिल सकते हैं।
नोट : यह सामान्य दैनिक राशिफल है। सटीक और व्यक्तिगत राशिफल के लिए कुण्डली का अध्ययन आवश्यक है।
