सार :
प्रदेश भर में भीषण गर्मी का तांडव जारी है। आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस भीषण गर्मी ने बाजारों की रौनक छीन ली है। अब लोग बेसब्री से बारिश और मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक राहत की ख़बर सामने आई है। आईएमडी द्वारा इस भयानक गर्मी वाले मौसम से राहत का अनुमान लगाते हुए आज से मौसम के मिजाज़ में बदलाव की सम्भावना जताई गई है। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
देश भर में लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। तापमान अपने चरम पर पहुंच चुका है। पंखे, कुलर क्या AC भी इस भीषण गर्मी से राहत नहीं दिला पा रहे। लेकिन अब इस भीषन गर्मी के बीच राहत की ख़बर सामने आई है। अगर हम एमपी की बात करे तो मध्य प्रदेश में नौतपा के तीसरे दिन भी भीषण गर्मी देखने को मिली। बुधवार को नौगांव और खजुराहो में तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आज 28 मई गुरूवार को भी गर्मी के तेवर तीखे नज़र आ रहे हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो आज 28/05/2026 को तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

आने वाले 7 दिनों के साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान मे आज और आने वाले 6 दिन का अधिकतम तापमान क्रमश: 43, 43, 41, 39, 38, 37, 36 डिग्री रहने की संभावना है। बता दें कि लगातार बढ़ती गर्मी के बीच देश के 40 सबसे गर्म शहरों की सूची में मध्य प्रदेश के 12 शहर शामिल रहे। आज यानी गुरुवार को आधे प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल संभाग, बुंदेलखंड, विंध्य और महाकौशल में लू का अलर्ट जारी किया गया है। छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ के इलाकों में लू का रेड अलर्ट है। मौसम विभाग भोपाल के अनुसार पश्चिमी मध्यप्रदेश इस समय सबसे ज्यादा गर्मी झेल रहा है। रतलाम, मंदसौर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और बुरहानपुर जैसे जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
भीषण गर्मी से बाज़ार सुनसान, व्यापारी वर्ग परेशान :
बता दें कि 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो गई हैं। लेकिन प्रदेश में नौतपा शुरु होने से पहले ही भयंकर तपिश देखी जा रही थी। तापमान लगातार बढ़ रहा है। बता दें कि इस बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बाज़ार हाट सबकी रौनक छिन गई है। व्यापारी वर्ग परेशान है व्यापार में मंदी आ गई है। दिन के समय दुकानदार मक्खी मार रहे हैं। बता दें कि इस गर्मी में लोग तो घरों से बाहर निकलने के लिए बच रहे है साथ ही सरकार, चिकित्सा विभाग और मौसम विभाग ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए इस मौसम में घर से बाहर न निकलने को कहा है।
IMD ने दी राहत की ख़बर, जल्द होगी बारिश :
मध्यप्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। पचमढ़ी जैसे ठंडे इलाके में भी तापमान बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी हीट स्ट्रोक से बचाव की एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में लोग मॉनसून का इंतज़ार करने लगे हैं। मॉनसून से पहले प्रदेश में प्री मानसूनी घटनाएं दस्तक देंगी। राहत की ख़बर है कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 से 72 घंटे के दौरान मौसम करवट लेगा। राज्य में प्री-मानसून दस्तक देगा। ग्वालियर-चंबल सहित कुछ क्षेत्रों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. कहीं-कहीं बादल, तेज हवाएं और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश में कब देगा मानसून दस्तक : बता दें कि देश में मॉनसून 1 जून तक केरल के रास्ते एंट्री ले लेता है। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री आमतौर पर पूर्वी हिस्सों (जैसे छिंदवाड़ा, बालाघाट और मंडला) या फिर पश्चिमी हिस्सों (खंडवा, खरगोन) के रास्ते होती है। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 10 जून से 16 जून के बीच दस्तक देने की संभावना है। इसके बाद 3 से 5 दिनों के भीतर यह पूरे राज्य में सक्रिय हो जाता है। भीषण गर्मी से राहत के लिए 29 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश और आंधी-तूफान का दौर शुरू होने के आसार हैं। बता दें कि मौसम विभाग द्वारा पुर्वानुमान लगाते हुए बताया गया कि इस साल मध्य प्रदेश में मानसून के ‘सामान्य’ रहने और कुल लगभग 30-32 इंच बारिश हो सकती है।
