उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में 70 दिनों तक लोगों का गर्भ गृह में जाना निषेध कर दिया गया है। सावन भादो के लिए विशेष व्यवस्था के चलते यह निर्णय लिया गया है।
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में 4 जुलाई से 11 सितंबर तक यानी 70 दिन ग्रह गर्भ ग्रह में लोगों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है, हालांकि स्थानीय लोगों को 11 जुलाई से आधार कार्ड दिखाकर अलग द्वार से मंदिर में प्रवेश मिल सकेगा।
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सावन में कावड़ यात्रियों के लिए मंगलवार से शुक्रवार तक जलाभिषेक के लिए प्रवेश की व्यवस्था गेट नंबर 1 व 4 से की जाएगी। लड्डू प्रसादी में भी ₹40 तक की बढ़ोतरी की गई है।
महाकाल लोग के लिए कोई भी शुल्क नहीं लगेगा। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में बैठक हुई प्रबंध समिति की अगुवाई में 18वे सावन महोत्सव का आयोजन 8 जुलाई से 9 सितंबर तक किया जाएगा।
