सार :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट जगत की धमाकेदार और चटपटी खबरों को लेकर न्यूज खबरी एक बार फिर से हाजिर है। आय दिन एंटरटेनमेंट जगत में कुछ न कुछ खबरे आती हैं, आज हम बॉलीवुड, ग्लैमर और एंटरटेनमेंट जगत की खबरों में बताने वाले हैं की आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका,और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म पति पत्नि और वो दो ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है, साथ ही कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता कब होगी रिलीज, फिल्म पेड्डी में जान्हवी कपूर को मिल रही आलोचना, वहीं बॉबी देओल स्टारर फिल्म बंदर को बॉबी की लाइफ की बेस्ट फिल्म बता रहे। जानें सभी खबरें विस्तार पूर्वक।

विस्तार :

  • हाल ही में रिलीज़ हुई आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹48.75 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹65.5 करोड़ तक पहुंच गया है। बता दें कि यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन , भूमि पेडणेकर और अनन्या पांडे की हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में काफ़ी अच्छा कलेक्शन किया था। लेकिन बाद में इसकी कमाई काफी की रफ़्तार धीमी हो गई है।लोग फिल्म को काफी पसंद कर रहे है।
  • बॉलीवुड की क्वीन मानी जाने वाली कंगना रनौत जल्द ही बड़े पर्दे पर फ़िल्म से धमाका करने आ रही हैं। अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीतने वाली कंगना अब फ़िल्म “भारत भाग्य विधाता” में दिखेंगी। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है और अब कंगना फिल्म को लेकर एक नई मुहिम शुरू कर रही हैं। लोग फिल्म के रीलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार राम चरण और बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म पेड्डी के रिलीज होते ही जान्हवी कपूर को बहुत आलोचना ने बताया का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म हाल ही में रिलीज़ हुई है। लोगों का ऐसा मानना है कि इस फिल्म में जान्हवी को आई कैंडी के रूप में दिखाया गया है।
  • बॉबी देओल स्टारर फिल्म बंदर हाल ही में रिलीज़ हो गई है। फिल्म में बॉबी देओल की अदाकारी को बहुत ही सराहना मिल रही है जहां तक की लोग उनकी इस फ़िल्म को बॉबी के लाइफ की बेस्ट फिल्म बता रहे हैं। बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 5 जून को रिलीज कर दी गई है। इस मूवी का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।

फिल्म “पति पत्नि और वो दो” टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन :

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ हाल ही में रिलीज़ हुई है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है और इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹65 करोड़ के पार पहुंच गया है। यह फिल्म लगभग ₹60-75 करोड़ के बीच बनी थी, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस ट्रेड के अनुसार इसे ‘फ्लॉप’ या औसत से नीचे का दर्जा दिया गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि मुदस्सर अज़ीज़ द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म, 2019 की हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का आधिकारिक सीक्वल है। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 2026 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म भी है। 18वें दिन 91 लाख रुपये कमाए। तीसरे शुक्रवार को कमाए गए 1.26 करोड़ रुपये की तुलना में इसमें 27.7% की गिरावट दर्ज की गई ।

कंगना की “भारत भाग्य विधाता” की रिलीज का इंतजार :

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रही हैं। अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीतने वाली कंगना अब भारत भाग्य विधाता में दिखेंगी। जिस तरह से कांगना अपनी फिल्मों का चुनाव करती हैं, वो वाकई में बेहद अलग होती हैं। यही वजह है कि कंगना की इन फिल्मों के लिए उन्हें बेहद पसंद किया जाता है। कंगना ‘भारत भाग्य विधाता’ के जरिए उस कहानी को दिखाने जा रही हैं, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता है। फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी, साल 2008 में मुंबई में हुए अटैक से प्रेरित है। उस दौरान कैसे एक क्रूर आतंकी हमले के दौरान आम लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए 400 से ज्यादा लोगों की जान बचाई। इस दौरान नर्स, वार्ड बॉय, अस्पताल स्टाफ और अन्य कई लोगों ने चुपचाप आगे बढ़कर संकट की घड़ी में बड़ी भूमिका निभाई। इसी पर कंगना की फिल्म की कहानी आधारित है। बता दें कि अभी कंगना अपनी फ़िल्म का प्रमोशन जोरो शोरो से करने लगी है।

फिल्म “बंदर” बॉबी देओल की अब तक की बेस्ट फिल्म :

एनिमल के बाद से ही फैंस को ‘बोबी देओल’ की एक दमदार सोलो हिट का इंतजार था। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ‘बंदर’ से उम्मीदें बड़ी हैं। बता दें कि फिल्म में उनकी एक्टिंग की बड़ी तारीफ हुई है। बोबी देओल फिल्म में अल्टिमेट स्टारडम पाने से चूके हुए एक बुझते सितारे, समर सक्सेना के रोल में हैं। फिल्म का बजट बहुत भारी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में निर्माताओं ने 130 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। कहाजा रहा है कि’बंदर’ करने के लिए बॉबी देओल ने मुंहमांगी रकम चार्ज की है। वहीं दूसरी ओर बाकी एक्टर्स को बॉबी देओल के मुकाबले काफी कम सैलरी मिली है। उनकी फीस के हिसाब से उन्होंने एक्टिंग भी शानदार दी है। इस फिल्म को उनके कैरियर की अब तक की बेस्ट फिल्म बताया जा रहा है।

फिल्म “पेड्डी” में जान्हवी कपूर को मिल रही भारी अलोचना :

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को उनकी फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) में अपने किरदार और प्रस्तुतीकरण को लेकर दर्शकों और समीक्षकों से भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दर्शकों का मानना है कि फिल्म में उनके किरदार को सही गहराई देने के बजाय, केवल उनकी कमर, स्तनों और पीठ के क्लोज़-अप शॉट्स पर जोर देकर उन्हें एक ‘ग्लैमरस वस्तु’ के रूप में पेश किया गया है। इन आलोचनाओं के बीच, खुद जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लाइक करके अपना समर्थन जताया है, जिसमें इस फिल्म को “भारतीय सिनेमा में किसी प्रमुख महिला कलाकार के साथ किया गया अब तक का सबसे महंगा अपमान” करार दिया गया था। प्रशंसकों ने निराशा व्यक्त की है कि फिल्म में उनके किरदार का मुख्य कहानी से कोई ठोस जुड़ाव नहीं है, और उनका उपयोग केवल ग्लैमर व रोमांटिक दृश्यों तक सीमित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *