27 जून यानी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा है। जिसके चलते कई रूट डायवर्ट किए गए , आज मोदी वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे।

आज प्रधानमंत्री मोदी के भोपाल दौरे के चलते भोपाल के कई रूट डायवर्ट किए गए बताया जा रहा है के साथ सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आरकेएमपी ,बीयू ,लाल परेड के आसपास के सारे रास्ते बदले रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस की सलाह के अनुसार ट्रैफिक से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए रूट डायवर्जन देखकर ही घर से निकले।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल शहर के दौरे पर हैं ,वह यहां दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान बरकतउल्ला ,स्टेशन और लाल परेड ग्राउंड के आसपास सुबह 7:00 बजे से 2:00 बजे तक के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। उनके कार के रूट में बैरिकेडिंग की गई है परेशानी से बचने के लिए आप पहले रूट जान ले उसके बाद ही घर से निकले।

आज नरेंद्र मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 28 जून से शुरू हो जाएगी, दोनों ही ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गई है। राजधानी व शताब्दी की तर्ज पर शॉर्ट डिस्टेंस वाली इन दोनों ही गाड़ियों में कैटरिंग सर्विसेज ऑप्शनल रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *