अब पटवारी संघ भी अपनी मांगों को लेकर मैदान में उतर आए हैं वह आंदोलन कर रहे हैं और इससे पहले भी मई में 3 दिन के अवकाश पर भी जा चुके हैं हाल ही में पटवारी संघ ने वेतनमान और प्रमोशन और कई अन्य मांगों के लिए सीएम को ज्ञापन सौंपा है।
चुनावी साल के चलते हर विभाग अपनी मांगों को आंदोलन के रूप में सरकार के सामने रख रहा है उसी की राह में 19000 पटवारी भी अब अपने वेतनमान और प्रमोशन के लिए लड़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 19000 पटवारियों को 1998 में तय किए गए वेतनमान के हिसाब से ही आज तक वेतन दिया जा रहा है जो कि पटवारियों से काम लेने वाले अन्य राजस्व अधिकारियों के वेतन में कई बार वृद्धि की जा चुकी है। वर्ष 2007 सनावत महाधिवेशन में सरकार ने घोषणा की थी कि पटवारियों का ग्रेड पे 2800 किया जाएगा जो आज तक नहीं किया गया है।
