भारी बारिश की आशंका के चलते पीएम मोदी का मध्यप्रदेश के शहडोल का दौरा स्थगित कर दिया गया है। अब वह वापस 1 जुलाई को शहडोल का दौरा करेंगे और एमपी आएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री ने शहडोल के लालपुर और पकरिया के दौरे को स्थगित किया है, लालपुर में लाखों लोग कार्यक्रम में पहुंचने वाले थे इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने पर उन्हें बारिश के कारण होने वाली संभावना, परेशानियों को देखते हुए प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थगित करना पडा।
हम अब यह द्वारा 1 जुलाई को होगा प्रधानमंत्री महोदय 1 जुलाई को फिर से मध्यप्रदेश आएंगे और शहडोल का दौरा करेंगे।
