मुरैना में अब सोलर नहीं बल्कि हाइब्रिड पार्क बनाने की तैयारी चल रही है। इसमें सूर्य की किरणों के साथ ही हवा के उपयोग से बिजली बनाई जाएगी।
पहले यहां हाइब्रिड पार्क की जगह सोलर पार्क प्रोजेक्ट का प्लान था। परंतु उसमें कुछ संशोधन किया गया है अब हमारी सोलर के अलावा विंड एनर्जी से भी बिजली का उत्पादन करने की योजना है। इस प्रोजेक्ट में बिजली उत्पादन के साथ ही स्टोरेज की सुविधा भी रहेगी, इसलिए इसे हाइब्रिड पार्क कहा जाएगा।
केंद्र से मंजूरी मिलते ही मुरैना में प्रदेश के पहले हाइब्रिड पार्क के खुलने का रास्ता साफ हो जायगा।
सोलर पार्क में 1400 मेगावाट क्षमता का प्लांट लगेगा, जिसमें रोजाना 56 लाख यूनिट बिजली के उत्पादन का अनुमान लगाया जा रहा है। हाइब्रिड पार्क बनने से बिजली का उत्पादन और भी बढ़ जाएगा। जिससे विद्युत वितरण कंपनियों को कम लागत में बिजली मिल सकेगी।
