भोपाल के नेशनल पार्क वन विहार में बाड़ों में रह रहे और स्वतंत्र रूप से विचरण करने वाले वन्य प्राणियों की गणना की गई है। गणना में यह तथ्य सामने आया है कि पिछले साल के मुकाबले 44 चीतल कम हो गए हैं, जबकि 22 सांभर बढ़ गए हैं और अन्य जानवरों की संख्या में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आया है, वन विहार में सभी तरह के 1510 वन्य प्राणी हैं।

वन विहार नेशनल पार्क करीब 445 हेक्टेयर में फैला हुआ है पशुओं के लिए करीब 440 हेक्टेयर का क्षेत्र है चीतलों की संख्या बढ़ने पर इन्हें अन्य स्थानों पर भेजा जाता है ताकि भोजन की समस्या ना हो और उनके विचरण के लिए भी पर्याप्त क्षेत्र हो इस बार करीब 60 चीतल अन्य स्थानों पर भेजे गए हैं इनकी संख्या नियंत्रण में रखना होती है क्योंकि इनके लिए विचरण करने का क्षेत्र सीमित ही है वन विहार में 20 भालू भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *