आईसीसी ने मंगलवार को वर्ल्ड कप क्रिकेट का शेड्यूल जारी किया। वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर को शुरू होगा सबसे पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड टीम के बीच होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। 19 नवंबर को होने वाला फाइनल भी इसी मैदान पर खेला जाएगा।

40 दिन में देश के 10 शहरों में 48 मुकाबले होंगे। 2 सबसे बड़े प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में मैदान में एक दूसरे का सामना करेंगे। हालांकि पाक क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि सरकार से मंजूरी मिलने पर ही भारत जाएंगे।

वर्ल्ड कप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया 5 बार और भारत-वेस्टइंडीज दो दो बार खिताब जीत चुके हैं, इंग्लैंड ,श्रीलंका और पाकिस्तान एक एक बार वर्ल्ड कप जीत चुके हैं।

वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी।भारत ,पाकिस्तान, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड ,अफ़गानिस्तान ,न्यूजीलैंड क्वालीफाई कर चुके हैं 2 जगह के लिए 10 टीमों के बीच जिंबाब्वे में मुकाबला चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *