एशियन चैंपियनशिप में भारत ने अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली है , कबड्डी की टीम ने बुधवार को डिफेंडिंग चैंपियन जापान को 62 17 से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की है।

भारत ने इससे पहले मंगलवार को दक्षिण कोरिया को 76 13 और ताइवान को 53 19 से हराया था। पवन कुमार शेरावत की कप्तानी में भारत ने शुरुआती 4 मिनट में ही 9:0 की बढ़त बना ली थी, अगले 4 मिनट में भारत ने विरोधी को ऑल आउट कर बढ़त 18:00 कर ली थी।

भारत का अब गुरुवार को ईरान से सामना होगा। ईरान भी 3 गेम से जीतरही है ईरान ने तीसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 72 17 से शिकस्त दी थी। ईरान के बाद भारत का आखिरी ग्रुप मुकाबला 30 जून को हांगकांग से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *