केंद्र सरकार ने देश के गन्ना किसानों के लिए तोहफे का ऐलान किया है कैबिनेट ने गन्ने की एफआरपी बढ़ाने का फैसला किया है सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सरकार ने 2023 24 सीजन के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य एफआरपी ₹10 प्रति क्विंटल बढ़ाकर ₹315 प्रति क्विंटल कर दिया है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट ने चीनी सीजन 2023 24 के लिए गन्ना किसानों के लिए ₹315 प्रति क्विंटल के अब तक के उच्चतम उचित और लाभकारी मूल्य को मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने बताया कि, कैबिनेट ने किसानों के लिए 3.70 लाख करोड़ का पैकेट मंजूर किया है इसमें 3.68 करोड़ 3 साल की यूरिया सब्सिडी के लिए है इसके अलावा केमिकल वाली खाद का इस्तेमाल कम करने और वैकल्पिक खाद के उपयोग को बढ़ाने के लिए ,नई योजना पीएम प्रणाम को मंजूरी दी है।
