पिछले 6 महीनों में पहाड़ी इलाकों में जैसे कि कश्मीर और हिमाचल में पर्यटको के घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगह मानी जा रही है। और हिमाचल, कश्मीर ओर उत्तराखंड जैसी जगहों पर पर्यटकों का रुझान दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। और इनकी संख्या भी बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही है। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण घूमने फिरने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।

कश्मीर में जून माह में 4 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं जो जून 2022 में पर्यटकों की तुलना में काफी अधिक है पिछले 6 महीने में 10 लाख से ज्यादा पर्यटक कश्मीर की सुंदरता देख चुके हैं।
कश्मीर पर्यटन विभाग के निर्देशक राजा याकूब का कहना है कि जून में हमने 2022 के जून का रिकॉर्ड तोड़ा है इस साल करीब 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटकों के कश्मीर पहुंचने की उम्मीद है। पिछले साल का 1.8 करोड़ पर्यटकों का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो जाएंगे। याकूब ने कहा कि पर्यटन की अर्थव्यवस्था यहां की अर्थव्यवस्था में 6.98 %का योगदान है और कोरोना और धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर में कर्फ्यू से पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आई थी। मई में श्रीनगर में जी-20 के सफल आयोजन के बाद होटल उद्योग से जुड़े लोगों में नई आशा का संचार हुआ इसके बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
उत्तराखंड।
नैनीताल में 8 लाख मसूरी में 7 लाख पर्यटक आए।

मानसून आने के साथ ही उत्तराखंड में पर्यटक पर्यटन सीजन खत्म हो गया है उत्तराखंड पर्यटन विभाग का दावा है कि जून अंत तक नैनीताल में आठ लाख और मसूरी में 7 लाख पर्यटक पहुंचे थे। इनमें चार धाम यात्रा के 2,5लाख श्रद्धालुओं को भी जोड़ लो तो कुल आंकड़ा 40 लाख तक पहुंच जाता है उत्तराखंड का पर्यटन कारोबार 1000 करोड़ से भी अधिक का है।

कश्मीर में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 2022 में घाटी में 8000 से ज्यादा विदेशी पर्यटन आए थे।इनमें से ज्यादातर दक्षिण पूर्वी एशिया के थे। वहीं इस साल शुरू के 6 महीने में ही घाटी में 20000 विदेशी पर्यटन पहुंच चुके हैं विदेशी पर्यटकों में ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के लोगों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है, पहले ज्यादातर पर्यटक महाराष्ट्र, गुजरात और कोलकाता से आते थे ,अब दक्षिण के राज्यों तेलंगना ,आंध्र प्रदेश ,केरल और तमिलनाडु से भी बड़ी भारी संख्या में लोग कश्मीर आ रहे हैं।

शिकारा वाले बोले बड़ी संख्या में पर्यटक का आना अच्छी खबर।
