दुलकर सलमान की अपकमिंग मूवी “किंग ऑफ़ कोठा” का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। है इससे पहले मेकर्स ने पोस्टर रिलीज करके इस फिल्म के बारे में दर्शकों को जानकारी दी। अब वही मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है फिल्म का टीजर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू, रक्षित शेट्टी और सिलंबरासन टीआर ने लॉन्च किया है।

फिल्म का टीजर एक बॉयज ओवर के साथ शुरू होता है जो कहता है “लोग राजा की वापसी का इंतजार कर रहे थे, उनका मानना था कि केवल राजा ही उनकी भूमि को उस राक्षस से बचा सकते हैं जो उनके बच्चों को खा गया है आखिरकार वह दिन आ ही गया राजा लौट आया है”। दुलकर को प्रोमो के कुछ हिस्सों में दिखाया गया है इस फिल्म में दुलकर के अलावा डांसिंग रोज प्रसन्ना ऐश्वर्या लक्ष्मी नायला ऊषा आदि लोग नजर आएंगे।

“किंग ऑफ कोठा” अभिलाष जोशी के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है शान रहमान और जैकी विजय फिल्म का म्यूजिक तैयार कर रहे हैं यह फिल्म एक पेन इंडिया फिल्म है जो 25 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *