फरहान अख्तर की अगली फिल्म जी ले जरा की शूटिंग अभी रुकी हुई है। फिल्म की अनाउंसमेंट के वक्त आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ हुई थी।

तीनों अभिनेत्रियों ने किया इस फिल्म के लिए एक साथ समय नहीं निकाल पा रही थी ,इसलिए इसकी शूटिंग और लंबे समय से रुकी हुई थी।

अब खबर आ रही है कि फिल्म से प्रियंका बाहर हो चुकी है और इसकी कास्टिंग दोबारा की जाएगी अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी होने के कारण प्रियंका चोपड़ा इसके लिए समय नहीं निकाल पा रही थी। ऐसे में मेकर्स अब नई हीरोइन की तलाश कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा या फिर कियारा आडवाणी में से किसी को कास्ट किया जा सकता है इस फिल्म का आईडिया प्रियंका का ही था वह एक ऐसी फिल्म बनाना चाहती थी जिसमें महिलाओं की दोस्ती और उनकी स्वतंत्रता दिखे और वह बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की ताकत भी रखती हो फिल्म दिल चाहता है और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की तर्ज पर 3 महिलाओं की दोस्ती की कहानी जाने की पेशकश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *