शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर चर्चा में दिखाई दे रहा है इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा भी लीड रोल में नजर आएगी अब हाल ही में पता चला है कि टी सीरीज ने इस फिल्म “जवान” के राइट्स ₹36 करोड़ में खरीद लिए हैं जिसे देख कर लग रहा है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ने एक रिकॉर्ड बना लिया है रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि इससे पहले इतने करोड़ की डील किसी भी फिल्म के लिए नहीं हुई है।

फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है फिल्म मेकर 7 जुलाई को टीजर रिलीज करने वाले हैं एटली के निर्देशन में बनी एक इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख बाप बेटे के डबल रोल में दिखेंगे। इस फिल्म में विजय सेतुपति भी है वहीं इसमें दीपिका पादुकोण और संजय दत्त भी नजर आएंगे फिल्म के बी एफएक्स के काम के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 7 सितंबर को यह सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *