सारा अली खान स्टार अगली फिल्म “मेट्रो… इन दिनों” की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है, अनुराग बसु अपनी फिल्म “मेट्रो…इन दिनों”को लेकर चर्चा में है जिसका ऐलान काफी समय से हो रहा है इस फिल्म में आदित्य रॉय और सारा अली खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

यह फिल्म पहले इसी साल 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट में कुछ बदलाव किए गए हैं मेकर्स की ओर से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने की बात की गई है।

इस बात की जानकारी फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी उन्होंने कैप्शन में लिखा “बासु की फिल्म “मेट्रो… इन दिनों” को नई रिलीज डेट मिल गई है। और अब यह अगले साल गुड फ्राइडे यानी 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

यह मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें सारा अली और आदित्य के अलावा नीता गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, अनुपम खेर, अली फ़ज़ल और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने तैयार किया है जो 2007 में आ चु चुकी फिल्म लाइफ इन मेट्रो का म्यूजिक भी दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *