कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फ़िल्म “1920: हॉरर ऑफ द हार्ट” ने दर्शकों को बड़ा ही लुभाया है और डराया है। यह एक हॉरर फिल्म है जिसमें अविका गौर ने अहम भूमिका निभाई है। और यह लोगों को खुश करने में कामयाब भी रहे काफी दिनों बाद आई हॉरर मूवी ने लोगों का दिल जीत लिया और 11 करोड से ऊपर की कमाई कर ली। इस फिल्म का मार्केट पीछे तब रह गया जब सत्य प्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करते हुए 1920 का बिजनेस डाउन किया।

“सत्य प्रेम की कथा” और “1920 हॉरर ऑफ द हार्ट” में भिड़ंत हो गई क्योंकि यह दोनों फिल्म ही साथ में रिलीज हुई जिससे कि दोनों की कमाई बट गई। 1920 हॉरर ऑफ द हार्ट को सत्य प्रेम की कथा ने पछाड़ते हुए 45 करोड़ का बिजनेस कर लिया है जबकि 1920 ने सिर्फ 11 करोड़ का आंकड़ा पार आंकड़ा पार किया है।

लेकिन यह दोनों ही फिल्में दर्शकों को बहुत पसंद आई और अच्छी चली। दर्शकों की मानें तो यह फिल्म एक भूतिया घर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई। महेश भट्ट द्वारा लिखित एवं कृष्णा भट्ट के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 जून को रिलीज हुई थी इसमें अविका गौर और राहुल देव जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *