भाजपा अब राजनीति में अपना अगला दाव खेलने जा रही है केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल करने के साथ-साथ भाजपा 6 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी भी कर रही है मध्य प्रदेश, झारखंड ,पंजाब ,तेलंगाना, कर्नाटक और गुजरात के नए भाजपा अध्यक्ष के नामों का ऐलान पार्टी कभी भी कर सकती है।
मध्यप्रदेश में बीडी शर्मा को बदलने की तैयारी की जा रही है वहीं कर्नाटक में भी पार्टी अध्यक्ष बदलने के बारे में सोचा जा रहा है यहां केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा कारणदलजे को जिम्मेदारी मिल सकती है। तेलंगाना में बंडी संजय की जगह केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भाजपा अध्यक्ष बन सकते हैं। पंजाब ,झारखंड, गुजरात में भी नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों की घोषणा की जाएगी। गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष सी आर पाटिल को केंद्रीय भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ लाने पर बात की जा रही है अब पुराने अध्यक्षों के लिए नई जिम्मेदारी तय की गई है उन्हें संगठन दूसरी यह क्या जिम्मेदारी दी जाए इ इस बारे में सोच रहा है।
