चुनावी साल के चलते कांग्रेस, भाजपा और अन्य पार्टियां अपने-अपने चुनावी दांव चल रही हैं, और चुनाव की जोरों शोरों से तैयारियों में लगी है। वही सभी प्रदेश अध्यक्ष और सभी पार्टियों के सदस्य अपनी-अपनी पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को ग्वालियर का दौरा करने वाली है और एक सभा को संबोधित करने वाली हैं। उधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पहला चुनावी दौरा 8 अगस्त को शहडोल में होगा।

राहुल गांधी का यह दौरा शहडोल जिले के व्योहारी से शुरू हो रहा है। यहां से वे आदिवासी बहुल “गोंड और कोल” जनजाति की 26 सीटों पर फोकस करेंगे और अपनी पार्टी का प्रचार और प्रसार करेंगे।

वही बता दे के सभी पार्टियां अपने-अपने पार्टी का प्रचार के घमासान में लगी है इस बार के चुनाव कुछ खासा होने वाले हैं। क्योंकि लंबे समय से रही शिवराज सरकार को हटाने की तैयारी कांग्रेस ने पूरी कर ली है और वह अपने जी जान से प्रचार कर रहे हैं। वही भाजपा की बात करें तो भाजपा सरकार भी चुनावी साल के चलते नित नई योजनाएं और नए ऐलान कर रही है। और लोगों को लुभाने का काम कर रही है। शिवराज सरकार रोज नए घोषणाएं कर रही हैं चाहे वह संविदा कर्मी के लिए हो, सरकारी कर्मी के लिए हो या विकास पर्व हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *