कंगना रनौत निर्देशन में बन रही फिल्म “इमरजेंसी” में कंगना रनौत ही इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही है। इसके लिए उन्होंने इंदिरा गांधी जैसा लुक अपनाया है जिसमें यह पूरी तरह उन्हीं की तरह लग रही है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन कंगना रनौत ही कर रही है।

फिल्म का हाल ही में नया पोस्टर रिलीज हुआ था। जिसमें कंगना रनौत इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आई थी यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने जा रही है बताया जा रहा है कि इस फिल्म में इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थी उस समय उनके द्वारा लगाई गई इमरजेंसी के बारे में बताया जाएगा और भी कई राजनीतिक पहलुओं के बारे में यह फिल्म हमें बतलाइए।

बता दें कि इंदिरा गांधी पहली महिला प्रधानमंत्री रह चुकी है और उन्होंने उनके कार्यकाल में काफी अच्छे से देश को चलाया लेकिन कुछ राजनीतिक कैरियर के चलते , उस समय कुछ कठिनाइयां आई जिनके चलते इमरजेंसी लगाई गई थी। यह फिल्म उसी पहलू पर प्रकाश डाल रही है।

वैसे तो कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं और बिंदास गर्ल के नाम से जानी जाने वाली कंगना रनौत इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार किस तरह निभाएंगे यह देखना बड़ा ही दिलचस्प है यह फिल्म सिनेमाघरों में 12 सितंबर को रिलीज की जाएगी जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *