चुनावी माहौल के चलते भाजपा सरकार नित नई घोषणाएं कर रही है अब उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सौगात पेश की है आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ₹3000 का प्रतिमाह मानदेय बढ़ाकर और हर साल ₹1000 का इंक्रीमेंट करने की घोषणा कर के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी खुशखबरी दी है।

सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹30000 बड़ा कर दिया है अब इन्हें हर महीने ₹13000 मिलेंगे सहायिका व मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹750 से बढ़ाकर ₹5700 कर दिया गया है मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग गई यह भी तय हुआ है कि कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट पर ₹1.25 लाख दिया जाएगा इसका मानदेय हर साल ₹1000 बढ़ाया जाएगा मतलब हर साल ₹1000 सैलरी बढ़ेगी सहायिका व मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को रिटायरमेंट पर ₹100000 मिलेंगे।

संविदा कर्मियों के लिए भी बड़ी खुशखबरी: कल सरकार ने संविदा कर्मियों के लिए भी सालाना अनुबंध खत्म करने की घोषणा की है और सुविधाएं नियमित जैसी देने का वादा किया है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मियों को सालाना अनुबंध नवीनीकरण खत्म करने की घोषणा की है इन्हें वेतन वृद्धि और छुट्टियां जैसी सुविधाएं नियमित कर्मचारियों की तरह ही मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *