नए स्लैब के मुताबिक 6 पैसे प्रति यूनिट महंगी होगी बिजली 300 यूनिट खर्च करने पर ₹38 ज्यादा आएगा बिल ₹5 तक फिक्स चार्ज भी बढ़ रहा है।
चुनावी साल के चलते चीजें सस्ती होने की जगह बिजली महंगी हो गई अब सीहोर के घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली जलाने पर प्रति यूनिट 6 पैसे अधिक देने होंगे यानी कि जो भोक्ता प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली खर्च करते हैं उसका बिल ₹38 अधिक आएगा वही ₹200 की खपत करने वालों का बिल ₹25 अधिक आएगा। बता दें कि फिक्स चार्ज में भी दो से ₹5 की बढ़त हुई है 200 यूनिट तक बिजली फ्री होने का रास्ता देख रहे जिले के 2 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को चुनाव से पहले जोर का झटका लगा है। विद्युत नियामक आयोग ने घरेलू व्यवसायिक व कृषि उपभोक्ताओं के लिए नई विद्युत दरें लागू करके बिजली का झटका जोरो से दिया है बिजली कंपनी ने इस महीने के विद्युत बिजली के साथ उपभोक्ताओं को 23:24 के नए टैरिफ की सूची भी ऑनलाइन भेजी है
बिजली सब्सिडी पर भी इसका असर पड़ेगा:
बता दें कि जिले में करीब 100000 से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं इनमें से करीब 80000 उपभोक्ता ऐसे हैं जो शासन की 100 यूनिट पर ₹100 बिजली बिल योजना में सब्सिडी लाभ लेते हैं अब प्रति यूनिट 6 पैसे बढ़ जाने का असर इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर भी पड़ने वाला है टैरिफ के अनुसार बिल जारी होने पर कई उपभोक्ता योजना से बाहर भी हो सकते हैं।
