मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है पढ़ाई नई गतिविधियों के साथ होने लगी है। सरकारी स्कूलों में होने वाली बाल सभा में प्रदेश सरकार ने अलग-अलग एक्टिविटी कराने के निर्देश जारी किए हैं इसके लिए शिक्षा विभाग ने बाल सभा के लिए हर माह की थीम भी तैयार कर ली है अब हर माह स्कूलों में होने वाली बाल सभा में अलग-अलग टीमों पर बच्चे तैयारी करेंगे।

कौशल पर आधारित नई एजुकेशन पॉलिसी को लेकर प्रदेशभर के सभी स्कूलों के प्राचार्यो को ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वे नई थीम पर प्रत्येक माह एक्टिविटी करवा सकें।

प्राचार्य को ट्रेनिंग के दौरान खुद वाद-विवाद, साक्षात्कार ,प्रश्न उत्तर जैसी एक्टिविटीज सिखाई गई है। इसके साथ ही विभाग में जुलाई से जनवरी तक 7 माह के लिए अलग-अलग थीम भी तैयार कर ली गई है। इसकी शुरुआत जुलाई माह से सबल भारत को लेकर होने वाली एक्टिविटीज के साथ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *