भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कुछ दिनों पहले एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके चलते वह धीरे-धीरे रिकवर कर रहे थे। पहले यह सब खबरें सामने आई थी कि वह वर्ल्ड कप खेलने में असमर्थ रहेंगे ,लेकिन अभी कुछ ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जो फैंस के दिलों में खुशी पैदा कर रही है।
बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत टीम में वापसी के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं जिम में मेहनत करते हुए पसीना बहाते हुए उनका एक वीडियो सामने आया है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह वर्ल्ड कप में एंट्री कर सकते हैं। हालांकि उनकी इंजरी के चलते उनका 2023 में क्रिकेट से पूरी तरह दूर रहने की संभावना है लेकिन जिस तरह वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं और जिम में पसीना बहा रहे हैं उसको देखकर लगता है कि वह टीम इंडिया में वर्ल्ड कप से पहले ही वापसी कर लेंगे। इस खबर को सुनकर उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि क्रिकेटर की चोटें गहरी थी जिसकी वजह से उनकी रिकवरी डेडलाइन बढ़ा दी गई थी और उनके हाथों से बड़े-बड़े टूर्नामेंट्स भी निकल गए थे। लेकिन अभी वह रिकवरी के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं जिससे यह खबरें उड़ रही हैं कि वह टीम इंडिया में खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे वैसे अभी वर्ल्ड कप में काफी समय है जब तक अगर वह रिकवर कर लेते हैं और फिट हो जाते हैं तो हो सकता है वह टीम इंडिया की ओर से वर्ल्ड कप में एंट्री कर ले।
