कनाडा में कैल्गेरी में बैडमिंटन की कनाडा ओपन प्रतियोगिता चल रही है जिसमें भारत के स्टार शटलर पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन कनाडा ओपन के दूसरे राउंड में क्वालीफाई कर गए हैं। चौथी सीड में सिंधु ने कनाडा की तालियां एनजी को लगातार गेम में 21-16 और 21 -9 से हराकर सेकंड राउंड में अपनी जगह बना ली।
उसी तरह स्टार शटलर लक्ष्य ने भी दूसरे राउंड में कनाडा ओपन में अपनी जगह बना ली। वहीं लक्ष्य ने दूसरी सीट थाईलैंड के कुनलावत विटिद्सर को 21-18 , 21-15 से मात दी।
अब प्री क्वार्टर फाइनल मैं सिंधु का सामना जापान की नात्सुकी निदायरा और लक्ष्य का ब्राजील के यगोर कोएल्हो से होगा।
