बीते मंगलवार से सावन महीने की शुरुआत हो गई है सावन की शुरुआत के साथ ही शुक्रवार को हरिद्वार में कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है हजारों कावड़िया कावड़ लाने के लिए हरिद्वार के हर की पौड़ी पर एकत्रित हुए वहां से बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ कांवड़ में गंगाजल भरकर अपने-अपने स्थानों की तरफ चल दिए।

कावड़ यात्रा को देखते हुए हरिद्वार से लेकर मेरठ और दिल्ली तक कई खास इंतजाम किए गए हैं दिल्ली से हरिद्वार तक के नेशनल हाईवे 58 को वनवे कर दिया गया है प्रशासन को इस साल चार करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद के चलते यह इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पहले से ही व्यवस्थाएं कर दी है जिससे कि श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
