सावन के पहले सोमवार पर महाकालेश्वर उज्जैन में बाबा महाकाल की पहली भव्य सवारी निकाली गई। जिसमें अब तक के सबसे ज्यादा श्रद्धालु आने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बताया जाता जा रहा है कि 2.75 लाख श्रद्धालुओं ने आकर महादेव की सवारी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार ट्रैफिक का मैनेजमेंट और बेहतर किया गया। 100 100 मीटर दूर एग्जिट प्लानबनाएं गए ऐसा होने से सवारी निकलते ही तुरंत भीड़ भी छठ गई जिससे कि ज्यादा परेशानियां सामने नहीं आई। सवारी मार्ग सहित मंदिर परिसर के 13 किलोमीटर के दायरे में बैरिकेडिंग की गई थी। ड्यूटी में 200 अफसर तैनात किए गए थे, भजन मंडलियों की संख्या सीमित रखी गई थी। डीजे, शोभा रथ, झांकियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मंदिर प्रशासन संदीप सोनी ने बताया कि रात 10:00 बजे मंदिर बंद होने तक 2.75 लाख लोग थे जो अब तक के रिकॉर्ड है।

जानकारी के लिए बता दें कि बाबा महाकाल की भव्य सवारी हर साल सावन के महीने में सोमवार के दिन और शिवरात्रि के दिन हर महीने निकाली जाती है लेकिन सावन के महीने का अलग ही धार्मिक महत्व होने के कारण सावन के महीने की भव्य सवारी का महत्व ज्यादा बढ़ जाता है इसीलिए यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *