दर्शकों को बता दें कि “मिशन इंपासिबल 7/MI 7” जल्द ही रिलीज होने वाली है। और इसके साथ यह खबरें आ रही है कि अक्षय कुमार की अगली आने वाली फिल्म “ओ माय गॉड 2” का टीजर इसी की स्क्रीनिंग के साथ रिलीज किया जाएगा। यह टीचर 1 मिनट 34 सेकंड का होगा। दर्शकों को बता दें कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म “OMG 2” में उनके साथ पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम भी लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का तीनों का लुक पोस्टर रिलीज किया गया था।

वहीं अब फिल्म को लेकर अपडेट है कि इसका कनेक्शन “मिशन इंपॉसिबल डेड रेकनिंग” से होने जा रहा है। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है इसका बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म “गदर 2” के साथ क्रैश होने वाला है यह अक्षय की फिल्म “ओ माय गॉड” का अगला पार्ट है जिसमें अक्षय भगवान शिव के किरदार में नजर आने वाले हैं।

और अगर अक्षय कुमार की अगली फिल्म की बात करें तो वह टाइगर श्रॉफ के साथ “बड़े मियां छोटे मियां” मूवी में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। अक्षय फिल्म “हेरा फेरी 3” में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिका में होंगे। अगर माने तो अब अक्षय एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर मूवी दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *