कमल हसन ने हाल ही में निर्देशक एच विनोद के साथ हाथ मिलाते हुए एक अनाउंसमेंट किया है जिसमें वह उनके साथ मिलकर एक सामाजिक मुद्दे के बारे में एक फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका फिलहाल में नाम “KH 233” रखा गया है। अब इस फिल्म के बारे में अपडेट आ रहा है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स अंतरराष्ट्रीय OTT दिग्गज को 125 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं। विजय की “लिओ” के बाद कमल की फिल्म के डिजिटल राइट्स सबसे ज्यादा कीमत पर बिके हैं।

जहां एक और विजय की फिल्म ने रिलीज से पहले ही 225 करोड रुपए का कारोबार कर लिया है वहीं यह फिल्म भी फ्लोर पर जाने से पहले ही अपनी वैल्यू लगातार बढ़ाती जा रही है। फिल्म में विजय सेतुपती और योगी बाबू भी नजर आएंगे। मेकर्स ने अभी तक फिल्म के स्टार और क्रू की घोषणा नहीं की है।

पिछले साल कमल हसन 2022 में “विक्रम” मूवी लेकर आए थे जो कि बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रही थी और दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी। बता दे की कमल हसन साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर है और लोग इनको खासा पसंद भी करते हैं। और इनकी मूवीस का बेहद इंतजार करते हैं। इसके अलावा वे निर्देशक शंकर के साथ अपनी फिल्म “इंडियन 2” भी ल रहे हैं और उसकी शूटिंग अभी जारी है जिसकी रिलीजिंग डेट अगले साल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *