महिला क्रिकेट टी20 मैच सीरीज के चलते भारतीय टीम ने बांग्लादेश से 7 विकेट से जीत हासिल की। 115 का लक्ष्य मिलने पर हरमनप्रीत ने आधे रन बनाकर जिताया भारत।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 4 महीने के लंबे अंतराल के बाद मैदान में उतरी और टीम ने जीत के साथ वापसी की। भारत ने बांग्लादेश को पहले टी-20 मैच में 7 विकेट से हराकर जीत अपने हाथ लगाई।इसी के साथ टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की वापसी कर ली है दूसरा T20 मैच अब 11 जुलाई को खेला जाएगा बांग्लादेश ने 114 रौनक 5 विकेट पर बनाए थे।

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 54 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। टीम के करीब आधे रन हरमनप्रीत ने बनाए उन्होंने स्मृति (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रन जुटाए। इस मैच में भारत की बरेड्डी अनुषा और मिन्नु मणि ने इंटरनेशनल डेब्यू किया है। मणि ने शमीमा सुल्ताना का विकेट लेकर अपना खाता खोला।इस तरह महिला क्रिकेट टीम ने जीत हासिल करके भारत का नाम फिर से रोशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *