खुशखबरी खुशखबरी खुशखबरी ।

शिवराज सरकार की सौगात लाडली बहनाओ के खाते में आए 1000 ₹। मध्य प्रदेश सरकार आगे जाकर लाडली बहना योजना की राशि को ₹3000 तक करेगी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में इसकी घोषणा की । उन्होंने कहा जैसे-जैसे सरकार के पास पैसा आता जाएगा । 250 बढ़ते जाएंगे यह 1000 से 1250 फिर 1500 , 1750 फिर 2000और आगे जाकर ₹3000 तक होगी । इस की न्यूनतम आयु की पात्रता भी 23 से घटकर 21 साल होगी।

इस योजना में जून माह की राशि शनिवार को सवा करोड़ महिलाओं के खाते में 1209.64 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए, लाडली बहना की राशि को बढ़ाने के पीछे सियासी मायने भी हैं, विपक्षी कांग्रेस ने लाडली बहना के जवाब में नारी सम्मान योजना घोषित की है और इससे वह 1500 रुपए देंगे ।

शिवराज की घोषणा को इसी का जवाब बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *