उड़ीसा ट्रिपल ट्रेन हादसे में जो जिम्मेदार है ,उसे कड़ी सजा मिलेगी यह आश्वासन दिया रेल मंत्री ने और अब इस हादसे की कड़ियां धीरे-धीरे खुलती जा रही हैं।।

हादसे में 288 लोगों के मरने की जानकारी थी। जोकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा यह संख्या ज्यादा बताई जा रही है एवं मदद करने वाले लोगों के द्वारा भी यह संख्या ज्यादा बताई जा रही है।। और घायलों की संख्या एक हजार से ज्यादा बताई जा रही है जो कि ज्यादा हो सकती है।

उड़ीसा ट्रिपल ट्रेन हादसे में घायल लोगों की काउंसलिंग करवाई जा रही है , लोग सदमे से उबरने में काउंसलिंग की मदद ले रहे हैं।

सदमा इतना गहरा है कि 40 घायलों की काउंसलिंग कराई जा रही है वह सामान्य नहीं है इनमें कोई अचानक चीखने लगता है, कोई हंसने लगता है, कोई फूट-फट कर रोने लगता है।

जब यह हादसा हुआ तब यात्रियों को उड़ीसा के पास कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था ।वहां इन घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है ।

जिनमें से कुछ उस मानसिक रूप से नॉर्मल नहीं है उनकी काउंसलिंग चल रही है

अस्पताल के क्लिनिकल साइकोलॉजी विभाग के डॉ. यशवंत महापात्रा ने बताया कि घायल यात्रियों के मन में डर गहरा डर बैठ गया है उन्हें गहरे सदमे पहुंचे हैं उनकी स्थिति नाजुक है एवं ऐसे हादसों में बचने वालों के दिमाग में गहरा असर पहुंचता है।

और घायल यात्रियों की काउंसलिंग जारी है।।

शवों की पहचान के लिए ले रहे हैं एआई की मदद : कई शवों की शिनाख्त नहीं की जा पा रही है जिसके लिए एआई की मदद ली जा रही है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *