थलापति विजय इन दिनों अपनी फिल्म “लियो” की शूटिंग में बिजी थे। अब खबरें आ रही है कि थलापति विजय और लोकेश कनागराज अपनी फिल्मों की शूटिंग कंप्लीट कर ली है। यह जानकारी खुद लोकेश ने शेयर की है लोकेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी शेयर करते हुए बताया कि विजय ने लियो का अपना सूट पूरा कर लिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है…”और यह हमारे विजय के हिस्से का समापन हो गया दूसरे आउटिंग को फिर से खास बनाने के लिए धन्यवाद”।

बता दें कि यह विजय और निर्देशक की साथ में दूसरी फिल्म है उन्होंने पहली बार “मास्टर” में एक साथ काम किया था। जो 2021 में रिलीज हुई थी। उनकी फिल्म मास्टर भी सक्सेसफुल रही थी। मास्टर तमिल सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक फिल्म बन गई। और अब इस फिल्म का निर्णय स्क्रीन स्टूडियो द्वारा किया गया है और यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसके चलने की भी अच्छी उम्मीद बताई जा रही है।
