संजय दत्त उर्फ संजू बाबा जल्द ही एक एक्शन ड्रामा फिल्म में एक्शन करते नजर आएंगे। संजय दत्त आखरी बार रणबीर कपूर स्टारर फिल्म “शमशेरा” में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, पर आने वाले दिनों में संजय बहुत सारी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुके हैं। जिसमें “जवान” , लियो, बाप, और “द गुड महाराजा” जैसी फिल्में शामिल हैं।
इन सभी की शूटिंग जारी है और संजय दत्त इन दिनों काफी बिजी हैं। अब खबरें आ रही हैं कि संजय दत्त अपनी एक अन्य पैनइंडिया एक्शन फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है एक सूत्र ने कहा इस पैनइंडिया फिल्म में संजय के साथ कई बड़े कलाकार भी शामिल होंगे। जिसमें संजय दत्त काफी खतरनाक एक्शन सीन करते नजर आएंगे।
इसके निर्माता जल्द ही ऑफिशल अनाउंसमेंट करके फिल्म के बारे में दर्शकों को जानकारी देंगे। यह फिल्म अगले साल अगस्त तक होने की संभावना जताई जा रही है कि इन दिनों से अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में बिजी है।
