2018 में आई फिल्म “स्त्री” जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई थी। और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आई थी। अब मेकर्स इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं जिसकी शूटिंग हाल ही में शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर “स्त्री 2” का टीजर रिलीज करते हुए फिल्म की शूटिंग का आगाज किया है।
फिल्म “स्त्री 2” के टीजर में दिखाया गया है कि जिस स्त्री को फर्स्ट पार्ट में लोग भगाने की कोशिश करते हैं अब सेकंड पार्ट में वह उसी स्त्री से शहर की रक्षा करने की गुहार लगा रहे हैं इसके अलावा इसमें किसी सरकटे का भी जिक्र किया गया है जिसके आतंक से चंदेरी में रहने वाले लोग परेशान हो गए हैं। इस टीचर को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा कि “एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक स्त्री 2 की शूटिंग हो चुकी है शुरू आ रही है वह अगस्त 2024 में”।

इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट को काफी पसंद किया गया था और उसमें भी इन कलाकारों ने अपनी कलाकारी का प्रदर्शन किया था फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड रुपए का कलेक्शन किया था।
