साउथ के सुपरस्टार “राम पोथीनेनी” अब अपनी नई फिल्म और अगली फ़िल्म “डबल आईस्मार्ट” में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म “आई स्मार्ट शंकर” फिल्म की सीक्वल बताई जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। अब करीब 3 साल बाद में करने आई स्मार्ट शंकर की सीक्वल डबल आई स्मार्ट की तैयारी शुरू कर दी है।

12 जुलाई से शूटिंग भी शुरू हो चुकी है आई स्मार्ट शंकर के सीक्वल के लिए राम और पूरी ने फिर से साथ में हाथ मिलाया है। राम ने मुहूर्त की कुछ तस्वीरें भी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि “दोगुना मनोरंजन, दोगुना एक्शन और पागलपन, हम वापस आ रहे हैं डबल आई स्मार्ट मोड चालू” इसके साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। यह फिल्म महाशिवरात्रि के मौके पर 8 मार्च को अगले साल रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *