साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म “लाल सलाम” में बिजी थे। एवं उनकी अपकमिंग फिल्म “जेलर” को लेकर लगातार वह लाइमलाइट में बने हुए थे। इस बीच एक्टर ने अपनी बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी फिल्म “लाल सलाम” में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। वह इस फिल्म में मोईदीन भाई की एक कैमियो भूमिका निभा रहे हैं

शूटिंग खत्म होने पर ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है शेयर की गई इस तस्वीर में ऐश्वर्या अपने पिता के गले लगते नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि “आपके साथ फिल्में बनाना एक चमत्कार है और आप शुद्ध जादुई अप्पा हैं”।

ऐश्वर्या लाल सलाम से 7 साल बाद निर्देशन में वापसी करती हुई नजर आएंगी। फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत भी नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *