बारिश कहां सुहावना और खूबसूरत मौसम अपने साथ कई गंभीर बीमारियों को भी लेकर आता है इस मौसम में हमें अपनी सेहत का कुछ खासा ख्याल रखना होता है। बारिश में भीगना हम सभी को पसंद होता है लेकिन बारिश में भीगने से तबीयत भी बहुत जल्दी खराब होती है। और वही इस मौसम में हर जगह मच्छर भी पनपने लगते हैं अब इन सब से बचाव के लिए हमें कुछ बातें ध्यान में रखना होगा।

मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से रहें सवधान: मानसून और बारिश का मौसम बहुत खूबसूरत होता है लेकिन हर जगह बारिश का पानी जमा होने से इसमें कई गंभीर बीमारियों वाले मच्छर और कीटाणु पैदा होने लगते हैं। इसके लिए हमें इस पानी के जमाव को दूर करना होगा। अतः हमें यह ध्यान देना होगा कि हमारे घर के आस-पास या हमारे घर में कहीं ऐसी जगह तो नहीं जहां पर बारिश का पानी जमा हो रहा है, और वहां मच्छर के लारवा पनप रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो हमें वह जगह जल्द ही साफ कर देनी चाहिए और उसे सुखा कर रखना चाहिए, ताकि मच्छर के लारवा ना पनप पाए और शाम को घरों में मच्छर मार लगाना चाहिए या धुएं से मच्छरों को भगाना चाहिए।

बारिश के मौसम में पाचन को रखें स्वस्थ: बारिश के मौसम में अगर शरीर के किसी भाग को सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है तो वह हमारा पाचन होता है बारिश के मौसम में कुछ भी उल्टा सीधा खाने से गैस बनती है। और बाहर के खाने से पेट बहुत जल्दी खराब होता है। डायरिया जैसी परेशानी या उल्टी दस्त जैसी परेशानियां बहुत जल्दी सामने आती है इसके लिए हमें बाहर के खाने से परहेज करना होगा। और जब भी हम खाना खाए तो यह ध्यान रखें कि हम उसे गर्म कर कर ही खाएं और ज्यादा देर तक रखा हुआ खाना या बासी खाना खाने से बचें।

बारिश में वायरल फीवर और खांसी जुखाम से बचाव: बारिश के मौसम में हर जगह फंगस और कीटाणु होने की परेशानी हर जगह होती है। क्योंकि इस मौसम में वातावरण में हर जगह नमी मौजूद होती है और नमी में कीटाणु और वायरस बहुत जल्दी पनपते हैं। हमारे कई दिनों तक रखे कपड़े, जूतों, बेल्ट आदि चीजों में भी फंगस लगने लगती है और सबसे ज्यादा प्रभावित यह हमारे खाने की चीजों को करती है। इसके लिए हमें समय-समय पर चीजों की सफाई करना है। और थोड़ी ही धूप निकलने पर सीढ़ी हुई चीजों को धूप दिखाना है और सीलन वाली जगहों को साफ करना है, बासी खाने खाने से बचाव करना है।

कुछ साधारण टिप्स मानसून में: मॉनसून यहां बारिश के सीजन में मौसम का मजा लेने के लिए यह जरूरी है कि हमें कुछ छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखना होगा, जैसे सबसे पहले हमें अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा। हम बाहर की चीजें ना खाएं, क्योंकि हर जगह बारिश का पानी होता है और यह पानी खराब होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड को खाए जैसे चाय में अदरक, खाने में लहसुन और कुछ इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड जैसे ड्राई फ्रूट्स खाएं और हरी सब्जियां खाने से परहेज करें ,क्योंकि इस मौसम में हरी सब्जियों में कीड़े पाए जाते हैं। अगर आप बाहर जा रहे हैं और भीग जाते हैं तो जल्दी ही अपने आप को सुखा लें ताकि ठंड बॉडी में ना बैठ पए।

अगर हम कुछ इन छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखते हैं तो हम बारिश का मौसम अच्छे से इंजॉय कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *