राजधानी में एक हाल ही में हुई घटना जिसमें एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने आत्महत्या की अब इस घटना को देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो चुकी है और अब ऑनलाइन लोन देने का ऑफर देने वालों पर भी नजर रखने रखेगी सरकार, जिस भी ऐप से इस तरह के अपराध हो रहे हैं और फोन कॉल करके लोगों को फंसाने का काम चल रहा है उनके संचालकों पर भी कार्यवाही की जाएगी यदि देश विदेश से ऐसी गतिविधियों का संचालन हो रहा होगा तो वहां दल भी भेजे जाएंगे इसके लिए लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा और पुलिस को भी अभियान चलाने पड़ेंगे शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बुलाई विशेष बैठक में पुलिस के आला अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं।

बैठक में गृह विभाग के एसीएस राजेश राजौरा डीजीपी सुधीर सक्सेना एडीजी आदर्श कटियार भोपाल पुलिस आयुक्त हरियाणा नारायण चारी मिश्र और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋण के कुचक्र में फसने वाला व्यक्ति विवश होकर आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं इस तरह के लोगों से मिली शिकायतों पर तत्परता से कार्यवाही की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *