बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को भारत को 40 रन से हरा दिया। बता दे कि बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम रविवार को भारत के खिलाफ बारिश से बाधित पहला वनडे डकवर्थ लुईस नियम से 40 रन से जीत गई। यह बांग्लादेश की भारत पर पहली जीत है बारिश की वजह से मैच करीब 2 घंटे देर से शुरू हुआ और मुकाबला 44,44 ओवर का कर दिया गया।

भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को 43 ओवर में महज 152 रन पर समेट दिया कप्तान निगाह सुल्तान ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए भारत की अमनजोत कौर ने डेब्यू वनडे में 4 विकेट लिए। बता दें कि 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी भारतीय टीम 35.5 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई। और मारूफा अख्तर ने चार और राबिया खान ने तीन विकेट लिए मारूफा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *