एशिया कप 2023 31 अगस्त से 17 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाने वाला है। एशिया कप 2023 को लेकर सस्पेंस खत्म होता नजर आ रहा है और पूरा टूर्नामेंट का शेड्यूल इसी हफ्ते जारी होने की संभावना है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इस बात की जानकारी दी है।
खबरें आ रही है कि एशिया कप में भारत पाकिस्तान का मुकाबला 2 और 10 सितंबर को हो सकता है ग्रुप मैच 2 सितंबर और अगले दौर में 10 सितंबर को दोनों टीमें बढ़ सकती हैं इसकी आधिकारिक घोषणा बुधवार को होगी दोनों मैच श्रीलंका के कोलंबो या कैंडी में खेले जा सकते हैं। बता दें कि इस मेगा टू रेन टूर्नामेंट के लिए तारीख ही तो सामने आ गए थे लेकिन शेड्यूल अभी तक जारी नहीं हुआ है बुधवार यानी कल शेड्यूल जारी करने की संभावना जताई जा रही है।
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप के लिए हाइब्रिड मॉडल स्वीकार कर लिया था। जिसके बाद एसीसी ने घोषणा की थी कि, इस टूर्नामेंट के 4 मैच पाकिस्तान में होंगे और 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। इसके बाद पाकिस्तान खासा खुश नहीं था। क्योंकि वह ज्यादा मैचों की मेजबानी करना चाहता था। लेकिन अब हाल ही में दुबई में रविवार को हुई बैठक में मामला सुलझ गया है और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान चार मैचों की मेजबानी करेगा और नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।
